पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ को राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

बीएलओ को राज्यपाल करेंगे पुरस्कृत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - जिले की दमोह विधानसभा क्षेत्र की बूथ लेवल ऑफिसर मोहिनी गुप्ता को 25 जनवरी को भोपाल में राज्यपाल पुरस्कृत करेंगे। यह जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र क्रमांक 212 चौपराखुर्द की बूथ लेवल ऑफिसर मोहिनी गुप्ता को विधानसभा निर्वाचन 2013 में बूथ लेवल पर अधिकतम टर्न आउट प्रतिशत में तथा जिले के जेंडर गैप का बूथ से अंतर में अधिकतम कार्य प्रतिशत के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक 29 को
दमोह - उप जिला निर्वाचन अधिकारी नंदा कुशरे ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों एवं वल्नेरेविलिअी मैपिंग से संबंधित विषय पर चर्चा के लिए 29 जनवरी को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बैठक होगी।
मेगा कैंप 30 को लगेगा
दमोह - तहसील कार्यालय में 30 जनवरी को मेगा कैंप लगाया जाएगा। तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कैंप में समस्त बैंक अधिकारी, आरआई, पटवारी उपस्थित रहकर बकायादारों से वसूली की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को बांदकपुर, 13 को मुडिय़ा, 20 को अभाना एवं 26 फरवरी को हिरदेपुर में वसूली कैंप लगाया जाएगा।
बीएलओ को प्रशिक्षण दिया
दमोह - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाए जाने के लिए विधानसभा क्षेत्र दमोह के बीएलओ को मास्टर ट्रेनर्स दिलीप जोशी शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के एलआरयूसी कक्ष में दोपहर 12 से नगरीय क्षेत्र दमोह, हिंडोरिया एवं दोपहर 2 बजे से ग्रामीण क्षेत्र के समस्त बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे।
जिले में 26609 बालिकाएं बनीं लाड़ली लक्ष्मी
दमोह - मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश में जन्म लेने वाली बालिकाओं के लिए उनके सर्वांगीण विकास और सुरक्षा की गारंटी बनती जा रही है। जिले में भी इस योजना का बड़े प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी सुशीला कुशराम परस्ते ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ वर्ष से दिसम्बर 2013 के अंत तक जिले की 26 हजार 609 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी के रूप में पंजीकृत कर उन्हें राष्ट्रीय बचत पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि योजना का क्रियान्वयन एक सतत प्रक्रिया के रूप में किया जा रहा है, जिसका लाभ इस योजना के दायरे में आने वाले सभी अभिभावकों की केवल कन्या सन्तानों को दिया जा रहा है। जिले में इस योजना के तहत अब तक 73 हजार 379 राष्ट्रीय बचत पत्र जारी हो चुके हैं।