पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 को

मद्य निषेध संकल्प दिवस 30 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर समाज में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति को रोकने एवं इसके दुष्परिणामों से समाज को जागरुक करने के लिए मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किए जाने के लिए सामाजिक न्यास एवं नि:शक्त कल्याण विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, नगर पालिका, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, स्वैच्छिक संस्थाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य भी होंगे।