पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन दिया
बीना - एबीवीपी ने पीजी कॉलेज की प्राचार्य की शिकायत करते हुए परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र राय, गौरव जैन, अंकित मेहता, गोविंद कुशवाह, प्रदीप तिवारी, शुभम राय, अनुराग प्रजापति, रोहित सेन, वैभव शर्मा, जुनैद खान, शुभम जैन, निखिल तिवारी, संजीव पाल, संदीप कुर्मी, सुनील यादव शामिल हैं।
पंचायतों में कंप्यूटरों का वितरण आज
रहली - पंचायतों को कंप्यूटरकृत किए जाने की योजना के तहत ब्लॉक की सभी पंचायतों को कंप्यूटरों का वितरण २४ जनवरी को जनपद पंचायत कार्यालय से पंचायत मंत्री गोपाल करेंगे। इसके अलावा श्री भार्गव आपदा राशि के चेक भी हितग्राहियों को देंगे।
श्मशानघाट से अतिक्रमण हटाने की मांग
खुरई - मुहली बुजुर्ग गांव के लोगों ने श्मशानघाट से अतिक्रमण हटाकर टीन शेड लगाने की मांग यहां आए मंत्री भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर की है। इसके अलावा बाउंड्रीवॉल बनाने एवं ट्यूबवेल की भी मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में पप्पू दुबे, ग्याप्रसाद, प्रकाश सेन, रामदयाल, कमल, गोर्वधन, रोहित गनेश, बबलू, कमलेश शामिल हैं।
गढ़ाकोटा में कल कवि सम्मेलन
गढ़ाकोटा - गणतंत्र दिवस की शाम चार बजे नगर पालिका की ओर से रूई बाजार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में कवि अखिलेश द्विवेदी इलाहाबाद, संध्या तिवारी गाजीपुर, कुलदीप नायक मऊरानीपुर, सुमित मिश्रा ओरछा, अनुराग तिवारी गढ़ाकोटा अपनी प्रस्तुति देगें। इसके अलावा स्थानीय कवियों का सम्मान किया जाएगा।
मिट्टी खोदने के लिए जगह मांगी
खुरई - ईंट भट्टा संचालकों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर मिट्टी खोदने के लिए जगह की मांग की। संचालकों का कहना है सरकारी जमीन से मिट्टी खोदने पर अधिकारी ट्रॉली जब्त कर लेते हैं और ऐसी कोई जगह नहीं बची है जहां से मिट्टी ले सकें। मांग करने वालों में हेमराज, बालकिशन, बुद्धराम, सुनील प्रजापति, नारायण प्रजापति शामिल हैं।
राशन दुकान खोलने की मांग
खुरई - बूधौन गांव के लोगों ने राशन दुकान खोलने की मांग है। लोगों का कहना है दुकान अभी पांच किमी दूर पठारी गांव में है। वहां जाने में चार नदी एवं दो घटियां पड़ती हैं जिनमें पुल नहीं है। बरसात में सामान लेने नदी से होकर जाना पड़ता है। मांग करने वालों में दशरथ सिंह ठाकुर, बलराम, हलकू, गोपाल, बसंत, चत्तू, भगवानदास शामिल हैं।