- Hindi News
- मालथौन के एक हजार परिवारों को नहीं मिला सरकारी राशन
मालथौन के एक हजार परिवारों को नहीं मिला सरकारी राशन
खुरई - मालथौन तहसील में रहने वाले गरीबी रेखा के नीचे के 1055 परिवारों को सरकारी राशन नहीं मिला है। कुछ दुकानों पर हितग्राहियों ने विवाद किया तो कुछ ने अफसरों से शिकायत की है। बताया जाता है ऐसा त्रिपल एसएम योजना में कंप्यूटर में फीडिंग न होने से हुआ है और खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है।
मालथौन में बीपीएल के 6947, एएवाय के 1580 उपभोक्ता हैं जबकि जनवरी में बीपीएल के 6441 तथा एएवाय के 1031 लोगों का ही राशन आया है जबकि बीपीएल के 506 एवं एएवाय के 549 परिवारों का आवंटन मिला ही नहीं। इस संबंध में एसडीएम कमल सोलंकी का कहना है कि मालथौन में करीब एक हजार से ज्यादा परिवार खाद्यान्न के लिए परेशान हो रहे हैं क्योंकि उनके कार्डों की फीडिंग त्रिपल एसएम योजना में नहीं हो पाई है। खाद्य अधिकारी से चर्चा कर आवंटन मांगा गया है जो उन परिवारों को जल्द बांटा जाएगा।