पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजाना रात आठ बजे सब इंजीनियर देंगे एसडीएम दफ्तर में हाजिरी

रोजाना रात आठ बजे सब-इंजीनियर देंगे एसडीएम दफ्तर में हाजिरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता। खुरई
जनपद पंचायत के पांच सब-इंजीनियरों को रोजाना रात आठ बजे एसडीएम के कार्यालय में तथा मालथौन जनपद के छह सब-इंजीनियरों को तहसीलदार कार्यालय में हाजिरी देनी होगी। यह निर्देश एसडीएम कमल सोलंकी ने एई, सब-इंजीनियरों की बैठक में दिए। यह आदेश इसलिए दिए गए हैं कि सब-इंजीनियरों के मुख्यालय पर न रहने की शिकायतें हैं और विकास भी अटक रहा है।
शुक्रवार को हुई बैठक में एसडीएम ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि सीसी जारी करने में एई, सब-इंजीनियरों ने लेटलतीफी की और निरीक्षण के दौरान काम पूरा पाया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो निर्माण एजेंसियां, पंचायतें काम में लापरवाही कर रही हैं उनके खिलाफ मामले बनाए जाएं। तैयार करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा जो सब-इंजीनियर कार्यालय में रात आठ बजे उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगे उनका वेतन पत्रक नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा निर्माण कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक होगी। बैठक में बैठक में खुरई जनपद सीईओ राहुल पांडे तो थे लेकिन मालथौन सीईओ जितेंद्र जैन नहीं पहुंचे।