पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक महीने में 550 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे

एक महीने में 550 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
बिजली बिल नहीं चुकाने वाले 550 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले कई महीने से बिल जमा नहीं किए थे।
विद्युत वितरण कंपनी के सहायक इंजीनियर सुबुद्धि चढ़ार ने बताया कि दिसंबर महीने के दौरान विभिन्न वार्डों में मीटर की जांच करने पर 408 मामले बनाए गए। जिनमें से अधिकांश मामले मीटर के साथ छेड़छाड़ के पाए गए। जनवरी महीने में अब तक 59 लोगों पर बिजली चोरी एवं मीटर से छेड़छाड़ के मामले बनाए गए हैं। कार्यपालन इंजीनियर शहर एमके जायसवाल ने कहा कि शहर में बिजली की बकाया राशि वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं ने समय पर बिल जमा नहीं किए जा रहे एवं जिनके बिल काफी अधिक हैं। उनके कनेक्शन तत्काल काटे जा रहे हैं। अभी तक 550 कनेक्शन काटे गए हैं।