पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेमेस्टर परीक्षा में 9 छात्र नकल करते पकड़ाए

सेमेस्टर परीक्षा में 9 छात्र नकल करते पकड़ाए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा में शुक्रवार को 9 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। प्राचार्य डॉ. रेवा चौधरी ने बताया कि सागर से आई टीम ने सुबह एवं दोपहर की पाली का निरीक्षण किया। जिसमें 9 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। उनके प्रकरण बनाए गए। परीक्षा प्रभारी कमल चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए परीक्षार्थियों में दो परीक्षार्थी ऐसे थे, जो अपने हाथ पर नकल लिखकर लाए थे। वहीं बाकी अपने कपड़ों में कागज पर लिखी नकल छिपाकर लाए थे। जिन परीक्षार्थियों के नकल प्रकरण बनाए गए हैं। उनका एक पेपर रोक दिया जाएगा।