पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

आज से व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम लागू होने के विरोध में मंडी व्यापारियों ने २5 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
व्यापारी संघ के सचिव विवेक जैन ने बताया कि महासंघ ने निर्णय लिया था कि अमानक स्तर के अनाज को जिसमें डंकी, मिट्टी, दागी, पाला और कचरा मिला हो उसे व्यापारी नहीं खरीदेंगे। इस नियम के अनुसार किसानों का अमानक अनाज खरीदना कानूनन अपराध है और व्यापारी को जुर्माना, जेल हो सकती है इसलिए हमने अमानक उपज खरीदने से इनकार कर दिया है। उन्होंने बताया अधिनियम में कृषि मंडी व्यापारियों को शामिल करने का विरोध व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है।
सेमरा गांव के किसान कैलाश व्यास, सुमित कटारे, दुर्गा, दीपक व्यास, पन्ना हरदेनियां, राजेंद्र ने बताया कि यदि मंडी बंद रहेगी तो हमारा नुकसान होगा। उन्होने कहा कि अनाज रखे रहने से उसमें कई प्रकार के कीट दीमक, चपरी, तिलू आदि उत्पन्न जाएंगे जिससे अनाज को हानि होगी। मंडी में ज्यादा समय तक हड़ताल रहेगी तो घर का गुजारा कैसे होगा? मंडी सचिव डीसी लडिय़ा का कहना है कि प्रदेश भर में हड़ताल है। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत व्यापारियों को इससे अलग रखने के संबंध में उन्होने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है।



अतिथि शिक्षकों ने कहा-नियमित करो

गढ़ाकोटा - अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने नियमितिकरण, संविदा परीक्षा में बोनस अंक एवं मानदेय बढ़ाने की मांग की। श्री भार्गव ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा। ज्ञापन देने वालों में चंद्रेश सिंह राठौड़, सरफराज खान, यशपाल पटेल, श्रीराम साहू, प्रदीप साहू, हुकम साहू, उत्तम कोरी, विक्की खान, बाबू लोधी, नवीन पटेल, अविनाश, सुरेश नामदेव, जितेंद्र राजपूत, अभय राज, अजय शुक्ला, प्रदीप अहिरवार, माखनपाल, मूरत पटेल, बेनीबाई पटेल शामिल थीं।