सिंगल खबरें।
एक नोट एक वोट के तहत किया जनसंपर्क
दमोह - भारतीय जनता पार्टी दमोह ग्रामीण मंडल ने एक नोट एक वोट कार्यक्रम के तहत ग्राम आनू, भदौली, बम्होरी, आंवरी में कार्यकर्ताओं ने लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर ग्रामीण मंडल प्रभारी आलोक गोस्वामी, मीडिया प्रभारी कपिल सोनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन, अखिलेश हजारी, सुखनंदन पटेल, द्वारका पटेल, कामता पटेल, गणेश प्रसाद चौबे, सुनील तिवारी, झल्लू आठ्या, पुरुषोत्तम पटेल, अमित हजारी आदि थे।