पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब धुंध और शीतलहर से जनता को मिली कुछ राहत

अब धुंध और शीतलहर से जनता को मिली कुछ राहत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
पिछले तीन दिनों से शीतलहर के साथ घुमड़ रहे बादलों से शुक्रवार को लोगों के लिए कुछ राहत मिली। हालांकि सुबह से लेकर शाम तक सूर्य देव की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में हल्की धूप निकली जिससे लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली। इससे पहले छाए बादलों के दौरान चल रही शीत लहर ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया था। तीन दिनों से सूरज देव के दर्शन न होने से दिन में भी राहत नहीं मिल पा रही थी।
मिली फसलों को राहत
बुधवार को कई क्षेंत्रों में खासी बारिश हुई थी। इस बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी रबी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई। गेहूं की फसल चौपट हो गई थी, लेकिन धूप निकलने से किसानों को राहत मिलने लगी है।
पलेरा में २२ मिमी बारिश
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान २०.० और न्यूनतम तापमान १३.४ दर्ज किया गया। वहीं पलेरा में पिछले २४ घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में औसत वर्षा 4.6 मि.मी. दर्ज की गई है। जिसमें टीकमगढ़ में 1 मिमी, बल्देवगढ़ में 6 मिमी जतारा में 5 मिमी, पलेरा में 22 मिमी, निवाड़ी, पृथ्वीपुर, और ओरछा में बारिश नहीं हुई। इसी प्रकार एक जून से अभी तक जिले में 1329.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।