जयंती पर प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
टीकमगढ़। सुभाषचंद बोस जयंती के अवसर पर तुलसी साहित्य अकादमी की ओर से नगर भवन में युवा प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र मोहन अवस्थी थे। अध्यक्षता डॉ लाल जी सहाय श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि दीनेश श्रीवास्तव और डॉ देवी प्रसाद खरे थे।इस अवसर पर अकादमी के जिलाध्यक्ष डॉ लालजी ने सुभाषचंद बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अभिनंदन गोयल, हरेन्द्र पाल सिंह, आर एस शर्मा, डॉ अबदुल रसीद कालपी संबोधित किया। इस मौके पर एक्सीलेंस कॉलेज में भारतीय राजनीति, युवा दायित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्रथम सुख सिंह राजपूत, द्वितीय अभिषेक पांडे और तीसरे नंबर पर आरती दीक्षित रहीं। इसके बाद हुए कवि सम्मेलन में डॉ लालजी ने सारे भारत से यही आवाज आनी चाहिए कविता सुनाई। इसी कड़ी में हाजी जफर ने पत्थर तो अपने आप में पत्थर ही रहेगा सुनाकर सभी की वाहवाही लूटी। इस मौके पर दीनदयाल तिवारी,लता परासर, पूरनचंद गुप्ता पूरन, डॉं रूखसाना सिद्धिकी, डॉ देवदत्त द्ववेदी, आरएस शर्मा, कोमलचंद्र बजाज, गुलाब सिंह यादव , बाबूलाल जैन, हाजी अनवर, गनी अहमद गनी, सकील खान, शिवचरन उटमालिया, कौशल किशोर भट्ट, डीके मेहरा, परमेश्वरी दयाल, सियाराम अहिरवार, राजीव नामदेव ने कविता कही।