पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल का लैब सात दिन में सुधर जाए : एसडीएम

स्कूल का लैब सात दिन में सुधर जाए : एसडीएम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने एक्सीलेंस स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में कहा-शिक्षक तय समय पर हाजिर हों
निज संवाददाता - खुरई
पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में एसडीएम कमल सोलंकी ने स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक लेकर लैब में खामियां पाए जाने पर नाराजगी जताई और सात दिन में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए स्टोर रूम बनाने और लायब्रेरी के लिए बाजू वाले कमरे को सुधारकर बैठने योग्य बनाने को कहा। श्री सोलंकी को छात्रों ने फर्नीचर, पानी सहित अन्य समस्याएं बताई। उन्होंने पं. केसी शर्मा के नाम वाली पट्टिका स्कूल के गेट पर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को स्कूल में समय पर उपस्थित होने, अप-डाउन न करने को कहा। बैठक में स्कूल की ओर से कृषि संकाय खोलने और गल्र्स हॉस्टल के लिए जमीन की मांग की गई। श्री सोलंकी ने पटवारी को जमीन का निरीक्षण कर दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।
नए भवन में कई खामियां
खुरई - ललिता शास्त्री हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्य ने नए भवन में कमियां गिनाते हुए कहा है कि फिलहाल स्कूल वहां शिफ्ट नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा न तो बाउंड्रीवॉल, बिजली है न ही बोरवेल खोदा गया है। उन्होंने कहा स्कूल में छात्राओं की दर्ज संख्या 1500 है इसलिए अतिरिक्त कमरों का बनना जरूरी आवश्यक है। प्राचार्य ने विधायक एवं कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर ये सभी व्यवस्थाएं बनाने की बात कही है।