- Hindi News
- सुमरेरी जरुआखेड़ा रेलवे टै्रक पर मिला नवजात बालिका का शव
सुमरेरी-जरुआखेड़ा रेलवे टै्रक पर मिला नवजात बालिका का शव
निज संवाददाता - खुरई
सुमरेरी-जरूवाखेड़ा के बीच रेलवे टै्रक पर शुक्रवार की दोपहर नवजात बालिका का शव मिला। काम के दौरान रेलवे कर्मचारी नागेश्वर प्रसाद ने शव के बारे में सूचना दी और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सुसराल वालों पर दहेज का मामला दर्ज
रहली - पति एवं परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर बहू को प्रताडि़त करने के मामले में पति सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रोशनी ठाकुर का विवाह खमरिया निवासी भूपेंद्र ठाकुर के साथ हुआ था। रोशनी ने महिला थाना ((सागर)) मे पति सहित सास, ससुर के खिलाफ दहेज की मांग केा लेकर प्रताडि़त किए जाने की शिकायत की गई थी और जांच के बाद पुलिस ने सभी पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।
सवारियों के बैठाने को लेकर मारपीट
रहली - ऑटो चालक एवं बस संचालक के बीच सवारियों को बैठाने को लेकर विवाद हो गया और तीन लोगों ने ऑटो चालक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस के अनुसार सागर रोड पर खमरिया निवासी गुड्डा, प्रकाश अहिरवार की सवारियों को ऑटो में बैठाने को लेकर मारपीट कर दी। तीनो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पैसों के लेन-देन पर मारपीट
खुरई - बीजरी में पैसों के लेन-देन पर फरियादी शिवचरण अहिरवार के साथ ओमप्रकाश पाठक सहित दो अन्य ने मारपीट कर दी। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दुकान न खोलने पर मारपीट
बीना - नेहरोन निवासी जगदीश पिता भोपाल सिंह ((३४)) द्वारा दुकान न खोलने पर हेमेंद्र, राजू, राजकुमार ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फिर टूटे आधा दर्जन गुमठियों के ताले
खुरई - गढ़ौलानाका के पास बीती रात कृष्णकांत लिटौरिया, सुरेंद्र राय, नीलेश गोस्वामी, बंटी गौर की गुमठियों के ताले तोड़कर सामान चुरा लिया। इसके अलावा पठार पर दो दुकानों के ताले टूटे मिले। गौरतलब है इस घटना के पहले एक ही रात में पांच चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन आरोपी पकड़ से दूर हैं। दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत कर चोरों को जल्द पकडऩे की मांग की है।