- Hindi News
- न्यायिक कर्मचारियों ने मिलन समारोह मनाया
न्यायिक कर्मचारियों ने मिलन समारोह मनाया
भास्कर संवाददाता. दमोह
न्यायिक कर्मचारियों का नववर्ष मिलन समारोह हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से आए आशीष पालीवाल एवं दमोह आडियल के बाल कलाकार ऋ षभ वर्मा, अक्षय चौधरी, पथरिया से आए मनोज खरारे, दीप्ति खरारे और पंकज खरारे ने गीत प्रस्तुत किए। गायकों के साथ संगीत में संगत दिलीप खरे, पवन खरारे ने दी। इस अवसर पर अनिल स्वामी, कलाम खान, डोनेल्ड मसीह, एचसी उरमलिया, शकील कुरैशी, शंकर सिंह, राजेश तिवारी, जितेंद्र यादव, नरेंद्र अहिरवाल, मनीष ठाकुर, अवधेश तिवारी आदि उपस्थित थे। संचालन डोनेल्ड मसीह ने किया। आभार राजेश तिवारी ने माना।