राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संगोष्ठी
दमोह. डॉ.अग्रवाल स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एनएसएस जिला संगठक कमल चौरसिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा से व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देता है। राष्ट्रीय मतदात दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के द्वारा श्रेष्ठ व्यक्तियों को चुनने को अपना कर्तव्य मानना चाहिए। विमल लहरी ने कहा कि देश निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता को जागरूक बनाना आज की जरूरत है। इस अवसर पर प्राचार्य एमएल अग्रवाल, सुनील वेजीटेरियन, एनसीसी अधिकारी मनीष चौरसिया, प्रवीण श्रीवास्तव, सुषमा पाठक, दीपक, सुंदर विश्वकर्मा, प्रेमचंद सहित अनेक लोग शामिल रहे।