पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्त मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

वित्त मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.दमोह
गणतंत्र दिवस की 65वीं वर्षगांठ 26 जनवरी को मनाई जाएगी। जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में सुबह 9 बजे से होगा। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में मार्चपास्ट, मप्र गान, स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों के सम्मान के साथ-साथ स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत पर्व पर राजीव सिंह एवं उनके साथी कलाकार आजादी के तराने सुनाएंगे। लोकनृत्य बधाई की प्रस्तुति जबलपुर की मीना कोरी देंगी। इस मौके पर जनसंपर्क विभाग की ओर से मानस भवन में छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी शासकीय-अर्धशासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक महत्व की इमारतों में आकर्षक रोशनी की जाएगी।