बच्चों को खिलाई जाएगी आयरन की गोलियां
दमोह. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे की जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 55 प्रतिशत बालक-बालिकाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। डीपीसी प्रभाकर श्रीवास्तव ने बताया कि एनीमिया की रोकथाम के लिए साप्ताहिक आयरन फॉलिक एसिड अनुपूरक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र के स्कूलों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन प्रति मंगलवार आयरन फॉलिक एसिड की एक गोली स्कूल के शिक्षक की निगरानी में खिलाई जाएगी। इसके अलावा एक वर्ष में दो बार छह माह के अंतराल से कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए एलबेन्डाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा।