पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावे आपत्तियों के निराकरण के लिए समिति गठित

दावे-आपत्तियों के निराकरण के लिए समिति गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. आंगनवाड़ी कार्यकत्र्ता सहायिका की नियुक्ति के संबंध में प्राप्त दावे-आपत्तियों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय निराकरण समिति गठित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा चंद्रावती गुप्ता ने बताया कि समिति की पहली बैठक 27 जनवरी को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। जिसमें दमोह ग्रामीण, दमोह शहरी जबेरा एवं तेंदूखेड़ा परियोजना क्षेत्र की दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। दूसरी बैठक 28 जनवरी को दोपहर एक बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में होगी। इस दिन हटा, पटेरा,पथरिया एवं बटियागढ़ परियोजना क्षेत्र की दावे-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।