सूरज नहीं निकला, दिन भर रही ठिठुरन
दमोह. पिछले एक सप्ताह से शहर सहित जिलेभर में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश के साथ शीतलहर से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। शनिवार को दिन का तापमान 19.0 डिग्री दर्ज हुआ तो रात का तापमान 10.8 रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज था। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था।
शनिवार को दिन भर सूरज नहीं निकलने से लोग गर्म कपड़ों में ढके रहे। पिछले दो दिनों से सुबह के समय बारिश होने के चलते जहां दिन भर आसमान पर बदरी छाई रहीं। वहीं शनिवार को भी सूर्यदेव बादलों में ही छिपे रहे। जिससे दिन भर शीतलहर चलती रहीं। सूर्य नहीं निकलने के कारण लोगों को मजबूरी में रात-रात पंखा चलाकर कपड़े सुखाना पड़ रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले एक दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।