हर हाल में करेंगे मतदान, संकल्प लिया
भास्कर संवाददाता. दमोह
मतदाता दिवस पर शासकीय केएन गल्र्स कॉलेज में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्य डॉ. केपी अहिरवाल ने छात्राओं को निष्पक्ष एवं प्रलोभन में नहीं आने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। मतदान से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और उसका मत एक अच्छी सरकार के निर्माण और बुरी सरकार के पतन के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
डॉ. अरुणा जैन, कुसुम पाठक सहित छात्राओं ने भी विचार रखे। इसके बाद छात्राएं और महाविद्यालयीन स्टाफ रैली के रूप में अंबेडकर चौक पहुंचे और मानव शृंृंखला के रूप में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रत्नेश सराफ, डॉ. विमला सिंह, डॉ अरुणा जैन, डॉ. किरण दुबे, शोभा भेलसेवाले, डॉ. गजेंद्र रावत, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. नाजरीन बेगम, रीना पटवा, शिखा मिश्रा, अमर ज्योति, स्वाति सोनी, प्रतिभा खरे सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।