पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीना में फिर चली गोलियां

बीना में फिर चली गोलियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता. बीना
शहर में गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सात दिन में तीसरी बार फॉयरिंग कर दहशत फैलाई गई है। इस बार भाजपा के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी संजय बापट के कॉम्प्लेक्स एवं कैनरा बैंक के ऊपर गोलियां चलाकर निशाना कांच को ही बनाया गया है। पुलिस ने तीन कारतूस बरामद किए हैं।
स्टेशन रोड पर संजय बापट के कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार की रात ११.३० के लगभग अज्ञात लोगों ने कैनरा बैंक के ऊपर प्रथम तल वाले कांच पर गोलियां चलाईं। कॉम्प्लेक्स के नौकर ने संजय बापट को फोन पर घटना की सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस को कॉम्प्लेक्स के बाहर दो और एक कारतूस कॉम्प्लेक्स में मिला जिन्हें जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
घटना के बाद विधायक महेश राय के साथ भाजपा नेता टीआई से मिले और आरोपियों को शीघ्र पकडऩे की मांग की।
एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन अतुलकर ने शनिवार की दोपहर घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीओपी जितेंद्र पवार ने मिले कारतूसों एवं पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी दी। थाने में एसपी से विधायक समेत भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार ठाकुर, मनोज शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और ऐसी घटनाओं पर रोष जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो टॉप टू बॉटम यानी पूरा स्टॉफ बदल दिया जाएगा।
मीटिंग लेकर दिए निर्देश
एसपी ने एसडीओपी, टीआई समेत पुलिस स्टॉफ की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। टीआई एमए सैय्यद ने बताया कि मौके से दो कारतूस और एक खोखा मिला है। कारतूस देसी पिस्टल के हो सकते हैं। जांच जारी है।
क्या है मकसद
शहर में फायरिंग की यह तीसरी वारदात है। १७ जनवरी की रात बापट कॉम्प्लेक्स पर चार गोलियां चलाई थीं। १८ जनवरी की रात्रि नगर महामंत्री भूपेंद्र सिंह एवं नंदन वॉटिका में विनोद राय के घर पर फायरिंग की थी और 24 जनवरी की रात संजय बापट के कॉम्प्लेक्स पर फिर गोलियां चलाई गईं।



क्या है मकसद

शहर में फायरिंग की यह तीसरी वारदात है। १७ जनवरी की रात बापट कॉम्प्लेक्स पर चार गोलियां चलाई थीं। १८ जनवरी की रात्रि नगर महामंत्री भूपेंद्र सिंह एवं नंदन वॉटिका में विनोद राय के घर पर फायरिंग की थी और 24 जनवरी की रात संजय बापट के कॉम्प्लेक्स पर फिर गोलियां चलाई गईं।