पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज इनबॉक्स ...

न्यूज इनबॉक्स ...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंचों की बैठक में मंत्री ने की सामूहिक विवाह की समीक्षा
खुरई. मालथौन में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने सरपंच-सचिवों की बैठक लेकर क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 14 फरवरी को होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जानी और सभी को निर्देश दिए कि इस संबंध में गांव-गांव प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने गांवों से आए लोगों की समस्याएं भी मौके पर निपटाई।
बीना. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजयुमो की ओर से 26 जनवरी की सुबह ११ बजे मोदी के नाम की चाय पिलाई जाएगी। यह जानकारी मोर्चा के महामंत्री शुभम तिवारी ने दी।
बीना में डॉक्टरों और वकीलों का सम्मान आज
बीना. विधायक महेश राय द्वारा शहर के डॉक्टरों और वकीलों का सम्मान किया जा रहा है। भाजपा नगर महामंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम रविवार की दोपहर एक बजे वीरसावरकर वार्ड स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में होगा।
गढ़ाकोटा में जनता को दी खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी
गढ़ाकोटा. मंगल पैलेस में खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देने के लिए शिविर लगाया गया। अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने की। इस अवसर पर जनता को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों से उनका लाभ लेने की बात कही गई। इस बीच राशन कार्ड बनाने, विधवा, वृद्धावस्था पेंशन के पात्र हितग्राहियों को फॉर्म दिए गए। शिविर में महेश कोरी, बसंत यादव, पार्षद रशीद खान, बैजनाथ गुप्ता, सीएमओ पीएस राजपूत, एमएल साहू, राजेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।
खाद्य निरीक्षक ने सेंपल लिए
गढ़ाकोटा. खाद्य निवारण मानक विक्रम विनियम भंडारण के तहत शहर में व्यापारियों के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आंसू कुशवाहा ने कुछ व्यापारियों की दुकान से खाद्य सामग्री के सेंपल लिए। उन्होंने कहा जो सेंपल लिए गए हैं उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा और अमानक पाए जाने पर दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा जो दुकानदार, व्यापारी रजिस्ट्रेशन नहीं करा रहे हैं उन पर भी कार्रवाई प्रस्तावित होगी।
२३ पंचायत सचिवों को नोटिस
बीना. मर्यादा अभियान में लापरवाही बरतने वाले 23 पंचायत सचिवों को एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवााब मांगा है। एसडीएम ने बताया कि पिपरासर, देवल, विल्धव, कंजिया, भानगढ़, बिहरना, देहरी, आगासौद, मंडीबामोरा, जौध, हिन्नौद, खजुरिया, सिरचौंपी, हींगटी, बरोदिया, गढ़ौली, मुडिय़ा देहरा, बुखारा, सेमरखेड़ी, गढ़ा, ढुरुवा, लहटवास एवं चमारी पंचायत सचिवों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
38 लोगों को मिला ऋण
गढ़ाकोटा. मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा की ओर से कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने 38 हितग्राहियों को आवास ऋण बांटे। इस अवसर पर महेश साहू, रघुवर प्रसाद मिश्रा, प्रदीप कुर्मी, शाखा प्रबंधक अरविंद तिवारी, जानकी चौधरी, मानकलाल साहू उपस्थित थे।
रोजगार सहायक संघ का गठन
बंडा. ग्राम पंचायतों में नव नियुक्त रोजगार सहायकों ने गायत्री मंदिर में बैठक कर रोजगार सहायक संघ का गठन किया। अध्यक्ष हनुमत सिंह ठाकुर झागरी, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत कंदवा, सचिव सोनम मिश्रा हनोता पटकुई, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र ंिसह सेंगर चीलपहारी एवं चंद्रकांत नामदेव विनैका को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
पुलिस नही कर रही कार्रवाई
बीना. नेहरोन निवासी गोकल पिता मुल्ला अहिरवार ने आगासौद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने की शिकायत एसडीओपी से की है। गोकल ने बताया कि उसके परिवार की महिलाओं के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी लेकिन शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
दिन भर नहीं हुई बीना मंडी में डाक
बीना. व्यापारियों द्वारा खाद्य मानक अधिनियम के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के कारण शनिवार को कृषि उपज मंडी में दिन भर डाक नहीं हुई। व्यापारी संघ अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि जब तक नियमों में संशोधन नहीं होगा हम डाक नहीं करेंगे।
दावा आपत्ति का अंतिम दिन आज
खुरई. नगर पालिका की ओर से समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में चल रहे सत्यापन की दावा आपत्ति 26 जनवरी तक होगी। यह जानकारी सीएमओ एमसी सक्सेना ने दी।
ऊषा तिवारी का निधन
खुरई. पत्रकार प्रेमनारायण तिवारी की पत्नी ऊषा तिवारी ((55)) का शनिवार को निधन हो गया। अंत्येष्टी रविवार को सुबह 9 बजे भूतेश्वर श्मशानघाट में होगी।