पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हनुमत महायज्ञ का समापन

श्री हनुमत महायज्ञ का समापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. सिविल वार्ड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रहे श्री हनुमत महायज्ञ का शनिवार को समापन हो गया। सुबह पूजन के बाद हनुमान चालीसा, रुद्रसूत्र हनुमत सहस्त्रनाथ से आहुति दी गई। शाम 5 बजे यज्ञ की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति हुई। मंत्री जयंत मलैया ने यज्ञ में पहुंचकर पूजन कर परिक्रमा की। इस मौके पर यज्ञाचार्य पं. महेंद्र गर्ग, दुर्गेश शास्त्री, ओमप्रकाश पाठक, आशीष कृष्ण शास्त्री, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील शास्त्री, राजेंद्र सरवरिया, सुरेंद्र शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री एवं मनीष पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।