पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सुर में आज होगा जन गण मन का गान

एक सुर में आज होगा जन गण मन का गान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता. बीना
जिले भर में आज गणतंत्र का पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान होगा और होनहार बच्चों को ईनाम दिए जाएंगे।
बीना में मुख्य समारोह एक्सीलेंस स्कूल में होगा और सुबह ९ बजे ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। इसके बाद शहर भर के स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत देंगे। इसके सभी सरकारी-अद्र्धसरकारी संस्थाओं में ध्वज फहराया जाएगा।
खुरई में 9.20 बजे मार्च पास्ट
खुरई. मुख्य समारोह पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में होगा जहां मुख्यातिथि जनपद अध्यक्ष पुष्पा गौड़ सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। राष्ट्रगान, मप्र गान के साथ परेड होगी। सुबह 9.20 बजे मार्च पास्ट, 9.30 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं मीसा बंदियों, कारगिल शहीदों के परिजनों सम्मान होगा। 9.40 बजे मुख्यातिथि मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगी और दस बजे सामूहिक व्यायाम के बाद 10.20 बजे ललिता शास्त्री स्कूल की छात्राओं द्वारा जूडो कराटे का प्रदर्शन किया जाएगा। 11.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से सजाई गईं हैं।
किसी ने मेहंदी तो किसी ने सजाई धरती
खुरई. गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच रांगोली, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में जो कला सजोई गई है उसका अवलोकन 26 जनवरी को जनपद अध्यक्ष पुष्पा गौड़ करेंगी फिर जनता के लिए प्रदर्शनी खोली जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा शहर : देवरीकलां. किला मैदान में विधायक हर्ष यादव ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम होंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय नेहरू कॉलेज के एनसीसी कैड्ेटस एवं शासकीय बेसिक हाई स्कूल, एक्सीलेंस हाई स्कूल के छात्र परेड एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में सलामी देंगे।