पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश पर महिला के साथ मारपीट

पुरानी रंजिश पर महिला के साथ मारपीट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार में पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ मारपीट कर दी। जानकारी अनुसार सकीना पत्नी अहमद खान ((55)) के साथ मन्नू जैन ने बल्ले से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
महिला ने जहरीला पदार्थ खाया
दमोह. बटियागढ़ थाना क्षेत्र के मेनवार निवासी सविता पत्नी मुन्ना सिंह लोधी ((22)) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जमीन के विवाद में महिला पर हमला
दमोह. देहात थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा निवासी संतोषरानी पत्नी मुन्नालाल अहिरवाल ((45)) को शुक्रवार की शाम जमीन के पुराने विवाद में जगराज एवं एक अन्य युवक ने लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।