पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवा एक्सप्रेस में चोरी, बीना स्टेशन पर हंगामा

मालवा एक्सप्रेस में चोरी, बीना स्टेशन पर हंगामा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता। बीना
जम्मूतवी से इंदौर जा रही ट्रेन में आगरा से झांसी के बीच यात्रियों का सामान सहित नकदी चोरी हो गई। यात्रियों ने चोरी की शिकायत झांसी-ललितपुर जीआरपी से की लेकिन पुलिस ने बिना मामला दर्ज कर ट्रेन रवाना कर दी। बीना स्टेशन पर ट्रेन के आते ही नाराज यात्री मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और करीब ३५ मिनट ट्रेन को रोका तब जीआरपी ने ट्रेन में ही मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर ट्रेन रवाना की।
मुंबई अंधेरी ईस्ट से लगभग १०० यात्रियों का जत्था मालवा एक्सप्रेस से जम्मूतवी से उज्जैन जा रहा था। एस-५ एवं एस-८ में यात्री सो रहे थे कि चोरों ने आगरा-झांसी के बीच आठ यात्रियों का पूरा सामान चुरा लिया। ग्वालियर के पास यात्रियों की नींद खुली तब उन्हें चोरी का पता चला। यात्रियों ने झांसी स्टेशन पर सूचना जीआरपी को दी लेकिन पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए ट्रेन रवाना कर दी। इसी तरह ललितपुर में भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। नाराज यात्रियों ने शनिवार की सुबह 9 बजे जैसे ही ट्रेन बीना आई तो हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि बिना मामला दर्ज कराए हम ट्रेन आगे नहीं बढऩे देंगे। डिप्टी एसएस एसएमएस सक्सेना और स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह ने ट्रेन रवाना करने की कोशिश की, लेकिन यात्री अड़ गए। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी बीबी शर्मा पहुंचे और शिकायत चलती ट्रेन में ही दर्ज कराने की बात कही तब यात्री माने और ट्रेन ९.३५ बजे रवाना हुई।
हमारा तो सब कुछ लुट गया : पहाड़ावाली ग्रुप की ओर से आयोजित तीर्थ यात्रा में लगभग सौ यात्री जम्मू से उज्जैन जा रहे थे। बीना स्टेशन पर दीपनारायण पिता परशुराम पांडे ((४०)) ने बताया कि यात्रियों की दो लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि यात्री मिश्रीलाल गुप्ता से १६ हजार, दिनेश पांडे के पास से लगभग २५ हजार, श्रीराम गुप्ता के पास से लगभग २० हजार, सुरेश साहू के पास से ३० हजार की चोरी हुई है। जीआरपी थाना प्रभारी बीबी शर्मा ने बताया कि मुंबई निवासी श्रीराम गुप्ता, अबीर चंद गुप्ता, बलराम शर्मा तथा जसवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।