पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक की टक्कर से युवक घायल

बाइक की टक्कर से युवक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह. हटा थाना क्षेत्र के खेरी निवासी मलखान पिता नारायण गौंड ((25)) को बाइक ने टक्कर मार दी। युवक को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक इंदर लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ञ्चकार की टक्कर से युवक घायल- दमोह. जबेरा थाना क्षेत्र के गुबरा गांव के पास एक युवक कार की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने बताया सुशील पिता भिदईराम यादव ((35)) को कार क्रमांक एमपी 35- टी 0585 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ञ्चयुवक कोरसा मारा - दमोह. देहात थाना क्षेत्र के अथाई गांव में युवक को फरसा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया मामूली विवाद पर से साहब उर्फ गुड्डू पिता मांगू गौंड ((45)) को बल्ली जैन नाम के युवक ने फरसा मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ञ्चयुवती के साथ अभद्रता का मामला दर्ज- दमोह. मडिय़ादो थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया 18 वर्षीय युवती के साथ 5 नवंबर 13 से लगातार अब तक आरोपी अमित छिरोल्या, अभिषेक जैन, संजू छिरोल्या ने एक राय होकर छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी। युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ञ्चयुवक की मौत- दमोह. नरसिंहगढ़ निवासी अभय पिता खुशाल चंद जैन ((28)) को 23 जनवरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
ञ्चबरधारी गांव से बाइक चोरी- दमोह. पथरिया थाना क्षेत्र के बरधारी गांव निवासी जमना पिता प्यारेलाल सेन ((45)) की बाइक घर की छपरी में रखी थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात अज्ञात चोर बाइक क्रमांक एमपी 34 एमबी 5184 को चुराकर ले गए। युवक की सूचना पर मामला दर्ज किया है।



पुलिस फाइल