पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों को नमन, परेड के साथ तिरंगे को दी सलामी

शहीदों को नमन, परेड के साथ तिरंगे को दी सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
जिलेभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी एके पांडे, परेड कमांडर आरआई सुदेश सिंह के साथ सलामी परेड का निरीक्षण किया तथा गुब्बारे छोड़े। मंत्री श्री मलैया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खेमचंद बजाज का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने बीते वर्ष जिले के कुछ इलाकों में आई बाढ़ में राहत एवं बचाव कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 10 होमगार्ड सैनिकों, अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बेस्ट परेड कमांडर का खिताब आरआई सुदेश सिंह को दिया गया। झांकियों में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की झांकी को प्रथम, जिला शिक्षा केंद्र सर्वशिक्षा अभियान की झांकी को द्वितीय और जिला पंचायत दमोह की झांकी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया। समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह, सुधा मलैया, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र व्यास, नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, को-आपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष किशोरी पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन विमल लहरी, डॉ. आलोक सोनवलकर, विपिन चौबे और सुनील वेजीटेरियन ने किया।