पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लीन ग्रीन दमोह का हिस्सा बनें

क्लीन-ग्रीन दमोह का हिस्सा बनें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
स्थानीय नपा टाउन हाल में नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने पहुंचकर संबोधित किया।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका के सभी 18 सुपरवाइजर्स को शहर की बेहतर तरीके से साफ-सफाई के लिए जी-जान से जुट जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले सुपरवाइजर्स पुरस्कृत किए जाएंगे। परंतु यदि कहीं गंदगी मिली तो उस क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर फौरन निलंबित किए जाएंगे और ऐसे सुपरवाइजर्स को सेवा से अलग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते में शहर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए और क्लीन दमोह, ग्रीन दमोह के नाम से एक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि शहर में साफ-सफाई का अभियान इस तरह चलाया जाए कि शहर के नागरिक खुद इस अभियान से जुड़ें और इसका हिस्सा बनें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि कोई नागरिक अपना घरेलू कचरा सड़क पर फेंके या कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पाया जाए, तो उस पर जुर्माना लगाया जाए और ऐसे व्यक्तियों की सूची मीडिया के जरिए सार्वजनिक की जाए।
सड़क पर निर्माण सामग्री न रखें
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ समाज की पहली जरूरत साफ-सफाई होती है। हम जितने अच्छे और साफ-सुथरे परिवेश में रहेंगे, हमारा तन और मन उतना ही निर्मल रहेगा। नागरिक आत्मशुचिता के साथ-साथ सार्वजनिक शुचिता का भी ध्यान रखें और शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नागरिक घरेलू कचरा कंटेनर में ही फेकें, अपने पशुओं को आवारा न छोड़ें और सड़क पर घरेलू निर्माण सामग्री कतई न रखें। कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सीएमओ नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह से कहा कि वे शहर के सभी 39 सिविल वार्डों में क्लीन दमोह, ग्रीन दमोह अभियान की शुरूआत करें और प्रति सप्ताह इसकी रिपोर्ट उन्हें दें। ज्ञात हो कि आगामी एक से सात फरवरी तक दमोह में एक सप्ताह का क्लीन दमोह, ग्रीन दमोह अभियान चलाया जाएगा।
बस स्टैंड से होगी कार्यक्रम की शुरूआत
बैठक में नपाध्यक्ष श्री मिश्रा द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को जानकारी दी गई कि एक फरवरी को दोपहर 2 बजे से क्लीन दमोह, ग्रीन दमोह कार्यक्रम की शुरूआत बस स्टैंड से की जाएगी, जिसमें नपा अध्यक्ष एवं पार्षद स्वयं सफाई करेंगे। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सभी सफाई सुपरवाइजर्स से चर्चा की गई तथा उनका क्षेत्र पूछा एवं निर्देश दिए गए कि शहर के एंट्रेंस जबलपुर से आने वाली सड़क, हटा, पथरिया, सागर से आने वाली सड़क सभी जगह सख्ती से साफ-सफाई कार्य कराया जाए। सफाई सुपरवाइजर्स द्वारा जब पुलिस की मदद दिलाने की बात कही गई, तब कलेक्टर ने उन्हें जानकारी दी कि उनके द्वारा नपा सीएमओ को यह आदेशित कर दिया गया है कि नगर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए उन्हें किसी भी समय जितनी पुलिस की जरूरत होगी, उतनी पुलिस सहायता नगर पालिका को दे दी जाएगी। कलेक्टर ने नगर पालिका को मलेरिया विभाग से मच्छरमार दवाइयां दिलवाने कर आश्वासन दिया गया।
गंदगी करने वालों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर श्री सिंह ने शहर के रेलवे ओवर ब्रिज में कतिपय लोगों द्वारा गंदगी किए जाने के संबंध में कहा कि गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी व्यापारियों और दुकानदारों की भी संयुक्त मीटिंग करने की बात कही। उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार या व्यापारी या निजी चिकित्सक सड़क पर कचरा कतई नहीं फेकें, हर व्यापारी अपनी-अपनी दुकान पर कचरा बाल्टी रखे, जो नपा कर्मचारियों द्वारा रोज खाली की जाएगी, जो व्यापारी सड़क पर कचरा फेंकेगा, उसके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगरपालिका को निर्देश दिए कि शहर के सारे फल, सब्जी बेचने वालों को पुलिस की मदद से उनके लिए निर्धारित हॉकर्स जोन में ही बिठाया जाए। बैठक में विभिन्न मुद्दों विस्तृत विचार विमर्श भी किया गया।

अभियान - कलेक्टर ने कहा गंदगी मिली तो सफाई सुपरवाइजर फौरन निलंबित किए जाएंगे