- Hindi News
- आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों के आदेश जारी करें
आचार संहिता लगने से पहले विकास कार्यों के आदेश जारी करें
भास्कर संवाददाता - दमोह
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सोमवार को टीएल बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों विशेषकर निर्माण विभागों के जिलाधिकारियों से कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 की आदर्श आचरण संहिता फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में लगने की संभावना है। इसीलिए जिला अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आचार संहिता लगने के पहले ही सभी विकास कार्यों की प्रारंभिक कार्यवाहियां शीघ्र पूरी कर कार्य का आदेश वर्क आर्डर भी जारी कर दिए जाएं। बैठक में अपर कलेक्टर एसके सेवले, सीईओ जिला पंचायत डॉ.जगदीश जटिया के अलावा सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।
सीएम हेल्पलाइन से मिले मामले 48 घंटे में निपटाएं
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के माध्यम से प्राप्त कोई भी समस्या या शिकायत का निराकरण 48 घंटे के भीतर करके हैल्प लाइन कंट्रोल रूम और इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर एसके सेवले को अवगत कराएं। उन्होंने कहा है कि सीएम हैल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में जिला प्रमुख सतर्कता, सजगता और तत्परता बरतें, क्योंकि ये मामले सीधे शासन स्तर पर मानीटर किए जा रहे हैं।
बैक वसूली बढ़ाएं
कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व वसूली के बारे में संबंधित विभागों एवं जिले के सभी तहसीलदारों से कहा कि वे बैंक वसूली बढ़वाएं। इसके लिए वसूली शिविर लगवाएं और यह सुनिश्चित करें कि फरवरी माह के अंत तक अधिकाधिक बैंक वसूली कर ली जाए।
पहाडिय़ों को अतिक्रमण मुक्त बनाएं
कलेक्टर ने एसडीएम दमोह, एसडीओ फारेस्ट दमोह और सीएमओ नगर पालिका दमोह को निर्देशित किया कि वे दमोह शहर के आसपास की सभी पहाडिय़ों में दिनों दिन बढ़ रहे अतिक्रमण को हटवाएं और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाएं। उन्होंने सीएमओ से कहा कि वे दमोह शहर के सभी वार्डों में साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएं।
सभी एसडीएम करें आईटीआई का निरीक्षण
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाली सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं और कौशल विकास केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। कमियों को दूर करवायें और अध्ययन, अध्यापन की व्यवस्थाएं भी बेहतर बनवाएं।
लंबित मामलों का जल्दी करें निराकरण
बैठक में कलेक्टर ने समय-सीमा के पत्रों के अलावा जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, जनवाणी, टेली समाधान, विभिन्न आयोगों, मंडलों, जनप्रतिनिधियों व अन्य माध्यमों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को इनका तेजी से निराकरण करने को कहा।
नेगुवां में मुख्यमंत्री सुदूर ग्राम संपर्क सड़क योजना से बनेगी पहुंच सड़क
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि पथरिया विधानसभा क्षेत्र के नेगुवां गांव में मुख्यमंत्री सुदूर ग्राम संपर्क सड़क योजना के अंतर्गत शीघ्र ही पहुंच सड़क बनवाई जाएगी। कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा विभाग को यथाशीघ्र इस सड़क का कार्य निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दे दिए हैं। ईई आरईएस श्री सक्सेना ने बताया कि करीब 30 लाख रुपए की लागत से यह सड़क दो भागों में बनाई जाएगी।

टीएल बैठक