पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब मिलकर जिले, प्रदेश और राष्ट्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाएं: जयंत मलैया

सब मिलकर जिले, प्रदेश और राष्ट्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाएं: जयंत मलैया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया ने कहा है कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। जनता की भागीदारी के बगैर विकास की कल्पना बेमानी है। सरकार विकास के रास्ते बना रही है परंतु इसमें प्रदेश के नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है। हम सब मिल जुलकर अपने शहर, अपने जिले, अपने प्रदेश और अपने भारत राष्ट्र को विकास की बुलंदियों पर ले जाने के लिए एक जुट प्रयास करें। यह हमारी जिम्मेदारी भी है और जरूरत भी। वे गणतंत्र दिवस की शाम को मानस भवन में आयोजित भारत पर्व को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर एसके सेवले, सीईओ जिला पंचायत डॉ. जगदीश जटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। वित्त मंत्री ने प्रारंभ में मानस भवन में हाल ही में हुए सुसज्जीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। कलेक्टर ने कहा कि शहर में शीघ्र ही आईटी पार्क स्थापित होगा। लोकरंग अकादमी जबलपुर की मीना कोरी व उनके दल ने बधाई लोकनृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। जिला जनसंपर्क विभाग ने मानस भवन में छाया चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में प्रदेश में हुए विकास और नई योजनाओं को छायाचित्रों के जरिए प्रतिबंधित किया गया था।
अंतरजातीय विवाह करने को मिला 50 हजार का चैक: भारत पर्व पर वित्त मंत्री ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत एक दंपत्ति को 50 हजार रुपए की नकद राशि का चैक दिया। ज्ञात हो कि जिले के मोहन पटेल एवं शीला अहिरवाल ने अंतरजातीय विवाह किया है। सरकार की योजना के तहत ऐसे दंपत्तियों को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता है।