पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

13 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
शहर में लगातार हो रही गोलीबारी पर एसपी ने यहां के थाना के 13 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। कार्रवाई की जद में आने वाले एक एसआई, दो एएसआई समेत हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल हैं। इन पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच करने के साथ ही एसपी ने थाने को नया स्टॉफ दिया है।
एसपी सचिन अतुलकर ने शहर में पुलिस द्वारा कार्रवाई एवं गश्त में बरती जा रही लापरवाही के मद्देनजर थाने के 13 पुलिसकर्मियों को सागर लाइन अटैच किया है।
एसडीओपी जितेंद्र पवार ने बताया कि जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें एसआई राधा जामोद, एएसआई जीपी तिवारी, बीएस राजपूत, हेड कांस्टेबल एनडी हजारी, रामेंद्र मिश्रा, कांस्टेबल अनिल झा, अवनीश, जयनारायण जादौन, हेमंत गिरी, श्रीराम जारौलिया, यशवंत यादव, गणेश भारती, हरिकांत मिश्रा शामिल हैं। संभवत: बीना थाना पुलिस के इतिहास में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
जानकारी के अनुसार इन सभी पुलिसकर्मियों को गश्ती के दौरान चुस्त न रहने पर लाइन अटैच किया गया है। हालांकि अतुलकर ने थाने से इन 13 पुलिसकर्मियों को हटाने के बाद 16 पुलिसकर्मियों का स्टॉफ दिया है।
कार्रवाई उन पर भी जो थे ही नहीं
लापरवाह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई उन कांस्टेबलों पर भी हुई है जो घटनाओं के दौरान बीना थाने में थे ही नहीं। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अनिल झा को ट्रैक्टर ठगी के एक मामले में टीम के साथ राजस्थान भेजा गया था। अनिल के अलावा कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी इस कार्रवाई में फंसे हैं जिन्होंने रात्रि गश्त की ही नहीं।



कार्रवाई - बीना में सात दिन में तीन बार फॉयरिंग की वारदात