टौरी में सरपंच ने फहराया तिरंगा
दमोह। ग्राम पंचायत टौरी के कन्या प्राइमरी और मिडिल स्कूल में सरपंच सुनीता लोधी ने तिरंगा फहराया। विद्यार्थियों ने भाषण-गीत प्रस्तुत किए। इसी तरह हाईस्कूल में प्राचार्य डॉ. प्रेमलता नीलम ने ध्वजारोहण किया।
बनवार। संकुल केंद्र बम्होरी में संकुल प्राचार्य व्हीएस कुर्मी ने ध्वजारोहण किया। सभी स्कूलों के संयुक्त रूप से समारोह में मुख्य अतिथि जयराम राय, माखन लाल चौबे, मदन सिंह सहित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल बम्होरी में प्रभारी सुखनंदन सिंह, माधव सिंह साहू ने ध्वजारोहण किया। बनवार संकुल में शिवकुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली। संचालन अनिल कुमार सोनी ने किया। जनशिक्षा केंद्र चौपरा में प्रभारी प्राचार्य नरपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। संचालन गोपाल महोबिया ने किया
छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
दमोह। शहर के केशोराम पांडे स्कूल में प्राचार्य सुनंदा जैन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्कूल के छात्रों सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भाषण, गीत, लोकगीत, नृत्य, कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सरोज सोनी, राजू वर्मा, राजेंद्र पाराशर, राममनोहर गोस्वामी सहित विद्यार्थी छात्र मौजूद रहे। किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में अध्यक्ष सुधीर विद्यार्थी ने ध्वाजारोहण किया। प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल लक्ष्मणकुटी में प्राचार्य एसएल अहिरवाल ने ध्वजारोहण किया।
एकता शिशु विद्यालय
हिंडोरिया - एकता शिशु विद्यालय पडऱी में उदयभान सिंह ने ध्वजारोहण किया।