- Hindi News
- नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ
दमोह - महाराष्ट्र समाज की स्थानीय इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजसेवा के संकल्प की शपथ ली। प्रारंभ में समाज के बुजुर्ग रामचंद्र राव पलनीटकर एवं सोनवलकर ने सभी को तिल गुड़ प्रदान कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. श्रीपाद शेंडे, सचिव संजय पलनीटकर, कोषाध्यक्ष यशवंत गुर्जर, कुमुद कलनाईक, विनोद खानवलकर, डॉ. आनंद खेर, स्मिता शेड्ये, संध्या शेंडे, पूर्व अध्यक्ष श्रृद्धा गुर्जर, हेमंत मोझरकर, विवेक शेंडे, निधि सोनवलकर, संजय वैशंपायन, साक्षी वैशंपाइन आदि उपस्थित थे।