टीकमगढ़ में शान से फहराया तिरंगा
टीकमगढ़। भारत पर्व महोत्सव पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति देते कलाकार
टीकमगढ़। परेड का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर।
लोगों को मिली नई फायर बिग्रेड
टीकमगढ़ - गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिसर में ध्वजरोहण किया गया। इस अवसर पर नपा की ओर से ३० लाख की लागत से तैयार हुई फायर बिग्रेड जनता को समर्पित की गई। नपाध्यक्ष राकेश गिरी ने इस अवसर पर कहा कि फरवरी में एक छोटी फायर बिग्रेड भी जनता को समर्पित की जाएगी। नपाध्यक्ष श्री गिरी ने कहा कि विकास के लिए कर्मचारियों एकजुट होने की जरुरत है। इस मौके पर नपा उपाध्यक्ष शंकर सिंह राय और सीएमओ हरिहर गंधर्व सहित पार्षद मौजूद थे।
कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस
टीकमगढ़। ब्लाक कॉग्रेस कमेटी कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने झंडा वंदन किया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मी रजक, इसरार मुहम्मद, दिलीप खरे, रमेश द्विवेदी, कमलेश वर्मा, महेश चौरसिया, अरविंद्र खटीक, मनोज पाठक, अनुराग गुप्ता, देवेंद्र नापित, अशोक वंशकार सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भरलो पानी...
छात्रों ने की शानदार प्रस्तुतियां
बल्देवगढ़। जनपद पंचायत परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष शोभाराजे बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं गईं। इस मौके पर अरविंद्र जैन, रामदयाल नायक, महेद्र कथौलिया, बीकेश राय, आरएल परशर, ओपी दुबे, प्रमोदआदित्य तिवारी, दिनेश मौर्य सहित एसके खरे उपस्थित थे। नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष उषा चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।
घने कोहरे में हुआ ध्वजारोहण
निवाड़ी। घने कोहरे व कड़कड़ाती सर्दी में 65 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्रमांक २ स्कूल में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन थे। ध्वजारोहण जनपद अध्यक्ष रामकली कुशवाहा ने किया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीनारायण नायक, सीताराम मानव, लक्ष्मन प्रसाद दुबे, भगवान दास यादव सहित मीसा बंदियों का सम्मान किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं गर्इं। परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम एनससी, द्वितीय स्काउटस् हायर सेकंडरी स्कूल, जूनियर वर्ग में प्रथम स्वामी विवेवाकानंद स्कूल, दूसरे स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर रही। इस अवसर पर एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर, तहसीलदार एपी द्विवेदी, एसडीओ पुलिस आरसी भोज, थाना प्रभारी वी एस गौर, सीएमओ दिनेश तिवारी, मंडी अध्यक्ष लाखन सिंह यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश निराला, मंडल अध्यक्ष सुरेश तिवारी, नंदकिशोर नापित, पंकज खरे जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रभात फेरी निकाली
ज्यौरा मौरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हायर सेकंडरी स्कूल में छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। अध्यक्षता मंगल सिंह यादव ने की। संचालन सुविधा जैन ने किया। इस मौके पर कुंज बिहारी यादव, सेवक राम, चिंतामन कुशवाहा, त्याग सिंह यादव, डीडी दुबे सहित स्कूल कर्मचारी मौजूद थे।
स्कूलों में फहराया तिरंगा
कुंडेश्वर। पर्यटन नगरी शिवधाम कुंडेश्वर में स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राचार्य केके कटियार ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों द्वारा नगर में रैली निकाली गई। इस मौके पर टीकमगढ़ विधायक केके श्रीवास्तव, दुर्गेश दीक्षित, अलंका श्रीवास्तव, वासुदेव, एस कुमार, दीपक नामदेव, एस रघुवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। इसी तरह कुंडेश्वर स्थित हाईस्कूल में परिसर में प्राचार्य आरके तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुकेश मिश्रा , शाफीक खान, राम किशोर दीक्षित , निधि जैन , राम दीन अहिरवार , वीर दसौरिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
सेनानियों का हुआ सम्मान
जतारा। एक्सीलेंस स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस पर समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष मुन्नीदेवी अहिरवार ने ध्वजा रोहण किया और एसडीएम एसएल सोनी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसहाय नागरिक और परशुराम दीक्षित का शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अपनी प्रस्तुति दी गई। संचालन शिक्षक प्रेमनारायण शर्मा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार राजेंद्र पवार, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीशरण नायक, बाबूलाल गुप्ता, विजय सिंह पटेल, बीजी अहिरवार, एनके मालवीय मौजूद थे।
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत पर्व को लेकर नगर भवन में अव्यवस्थाओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। कार्यक्रम में प्रस्तुतियां जबलपुर से आर्इं लोकगीत गायिका कहकशां अंजुम ने दीं। वहीं विशाल म्युजिकल ग्रुप टीकमगढ़ द्वारा देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति पेश की गई। इस म्युजिकल ग्रुप की सिंगर परिधि अग्निहोत्री नौगांव ने ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। वहीं राहुल जैन ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती हैं बसेरा वो भारत देश है मेरा, विशाल जैन ने ये मेरे प्यारे वतन पर अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रदीप खरे और मोहन बाल्मीकि ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर विधायक केके श्रीवास्तव, नपा उपाध्यक्ष शंकर राय सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
जगह जगह हुए ध्वजारोहण
पृथ्वीपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल में समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनीता नायक रहीं। इसी तरह जनपद कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष रामदेवी नंदू कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीईओ अंजना नागर और एलएसचंदेल सहित कर्मचारी मौजूद थे। बीआरसीसी जनपद शिक्षा केन्द्र में हरीशंकर वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर परिषद में ध्वजारोहण नगर पंचायत अध्यक्ष आशा संजय कसगर ने ध्वजारोहण किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कसगर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोरेलाल सोनी और स्वामी पुजारी रामप्रसाद सूत्रकार का सम्मान किया गया। इस मौके पर सीईओ रामस्वरूप अवस्थी, मुन्ना लांल वंशकार, दयाल अहिरवार उमाशंकर खरे, संतोष प्रजापति, चैनू अहिरवार, मनोहर रजक , बृजकिशोर वर्मा, अशोक रजक थे। समोराह के दौरान अनेक खामियां भी सजाईं गईं।
परेड में होमगार्ड की टुकड़ी रही प्रथम
इस अवसर पर आयोजित परेड में सशस्त्र टुकडिय़ों में होमगार्ड एवं डीईएफ एवं एसएएफ की टुकडिय़ों ने प्रदर्शन किया। जिनमें से होमगार्ड को प्रथम एवं एसएएफ की टुकड़ी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। हथियार रहित टुकडिय़ों में जूनियर डिवीजन एनसीसी नवोदय, जूनियर डिवीजन एनसीसी गल्र्स तथा बॉयज की टुकडिय़ां शामिल हैं। इनमें से जूनियर डिवीजन एनसी.सी. नवोदय ने प्रथम तथा जूनियर डिवीजन एनसीसीगल्र्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समारोह के दौरान जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रामसहाय रावत और हाकी खिलाड़ी पुष्कर दीक्षित को सम्मानित किए गए। संचालन सीमा जैन ने किया। इस मौके पर विधायक केके श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय यादव सहित अनेक लोग उपस्थित थे। उधर झांसी रोड पर स्थित सेंट्रल स्कूल में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र कुमार बोदिया ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कश्मीर पर आधारित सामूहिक नृत्य पेश किया। इस मौके पर जगदेव नेताम, नम्रता शुक्ला, तेज कुमार लाकड़ा, शिल्पी जैन, कमलेश जैन, जोगेंद्र कुमार, भीम सिंह, विवेक मिश्रा, अभिषेक खरे, मनोज कुमार चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
टीकमगढ़। पुलिस लाइन ग्राउंड पर रंगारंग समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार।
टीकमगढ़। भारत पर्व महोत्सव में सामुहिक नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार
टीकमगढ़। गणतंत्र दिवस पर युवाओं ने भारत माता की आरती उतारी।
झलकियां
: पुलिस लाइन ग्राउंड पर समारोह के दौरान पुलिस फोर्स लगी थी, मगर इसके बाद भी ग्राउंड में कुत्ता घुस गया। जिससे कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हुआ।
: झंडा फहराने के बाद भी वह उलझा रहा। बार-बार अतिथियों ने उसे सुलझाने का प्रयास भी किया, मगर वही नहीं सुलझा। बाद में उसे सुलझाकर सही बांधा गया।
: झंडावंदन के बाद जैसे ही परेड प्रारंभ हुई। परेड में शामिल नजर बाग गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल की एक छात्रा गश्त खाकर गिर गई। बाद में उसे आसपास के लोगों ने उठाकर एक किनारे किया। स्कूल प्राचार्य पीएल कुम्हार ने बताया कि बच्ची काफी समय से खड़ी थी इसीलिए ऐसा हुआ।
:नगर भवन में एक शाम शहीदों के नाम भक्ति के गीतों का आयोजन किया था, लेकिन कलाकार देर से मंच पर पहुंचे। श्रोता उस समय और खिन्न हो गए जब, मंच से कलाकारों ने महात्मा गांधी के लोकगीतों पर राई नृत्य की प्रस्तुति दी। इस बात को लेकर श्रोताओं में खासी नाराजगी देखने को मिली।
-परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने फहराया तिरंगा
भास्कर संवाददाता - टीकमगढ़
शहर मुख्यालय सहित जिले भर में गणतंत्र दिवस का 65 वां समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दीं गईं। अच्छी प्रस्तुति देने पर छात्रों को सम्मानित किया गया। इससे पहले श्री ठाकुर ने सुबह 9 बजे ध्वज रोहण किया और कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे और एसपी अमित सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात परेड कमांडर आरआई संजय खरे एवं परेड टू आईसीएसआई श्री हरीश सोलंकी के नेतृत्व में परेड ने मार्च पास्ट किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा
समारोह के दौरान अच्छी प्रस्तुति देने पर प्राइमरी और मिडिल स्कूल स्तर पर अच्छी प्रस्तुति देने पर बचपन प्ले स्कूल की प्रस्तुति को प्रथम एवं पुष्पा स्कूल की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार हायर सेकंडरी स्तर पर नवोदय विद्यालय टीकमगढ़ की प्रस्तुति को प्रथम तथा सरोज कांवेट स्कूल टीकमगढ़ की प्रस्तुति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।