- Hindi News
- व्यापम फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन
व्यापम फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता - दमोह
युवक कांग्रेस द्वारा सोमवार की शाम शहर में एक मशाल जुलूस निकालकर व्यापम फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में व्यवसायिक परीक्षा मंडल में अधिकारियों से लेकर भाजपा के नेता मंत्रियों की मिलीभगत से जिस प्रकार योग्य परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ है और करोड़ों का कथित लेनदेन हुआ है। उक्त कथित फर्जीवाड़े की जांच अविलंब सीबीआई से कराई जाए, इन मांगों को लेकर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव ने युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, नगर पालिका अध्यक्ष पार्षदों के साथ टाउन हॉल से जुलूस की शक्ल में सभी मशाल लेकर घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक तक गए। इस मशाल जुलूस में युवा व्यापम फर्जीवाड़े में हुए घोटाले के विरोध में तख्तियां लिए हुए थे और सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने अपने विचार रखे।
इस दौरान परम यादव, तेजीराम रोहित, फारूक अली, सुशीला सिरोठिया, कमला निषाद, कमलेश उपाध्याय, शफीक मलिक, सहित बड़ी संख्या युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापम घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।