प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं आकांक्षा
दमोह - एक्सीलेंस स्कूल की कक्षा 11वीं की कला संकाय की छात्रा आकांक्षा द्विवेदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मप्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आकांक्षा सुभाष कॉलोनी निवासी महेंद्र द्विवेदी की पुत्री हैं।
नि:शक्तों के लिए शिविर 31 तक लगेगा
दमोह। जिले के मानसिक एवं बहु विकलांग नि:शक्तों के विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए 27 से 31 जनवरी तक जिला अस्पताल के मेडिकल बोर्ड में शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें नि:शक्तजनों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए नि:शक्तजन 31 जनवरी तक जिला अस्पताल में तीन फोटो, परिचय पत्र साथ लाकर प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
आकांक्षा द्विवेदी