पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चारों ओर लगे भारत माता के जयकारे

चारों ओर लगे भारत माता के जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - बीना
भारत का ६५वां गणतंत्र दिवस समारोह जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अफसरों और संस्था प्रभारियों ने ध्वज फहराए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर ईनाम जीते। कही प्रभातफेरी तो कहीं नाटक का सजीव मंचन किया गया। बीना, खुरई, रहली, बंडा, देवरी, शाहगढ़, राहतगढ़, गढ़ाकोटा के अलावा जिले के सभी ग्रामीण अंचलों में शहीदों को नमन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और अतिथियों ने सलामी दी।
बीना में मुख्य कार्यक्रम एक्सीलेंस स्कूल में हुआ जहां जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर, विधायक महेश राय एवं नगर पालिक अध्यक्ष पार्वती राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जूडो में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वाति ठाकुर, शिक्षक केके जैन, महिला बाल विकास विभाग से संगीता अहिरवार, पुलिस विभाग से उमाशंकर मिश्रा, जयनारायण यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गल्र्स कॉलेज में प्राचार्य डॉ. चंदा रनाकर, पीजी कॉलेज में डॉ. रेखा बरेठिया, तहसील में एसडीएम कर्मवीर शर्मा, कृषि मंडी में अध्यक्ष प्रीति नायक ने ध्वजारोहण किया। रिफाइनरी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रामाचंद्रन ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एचआर टी सोमनाथ, के रवि, कृष्णाशंकर, ए दास एवं केपी मिश्रा उपस्थित थे। डीएवी बीओआरएल स्कूल में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने परेड कर सलामी दी। प्राचार्य जीके उद्गाता ने स्वागत भाषण दिया।
खुरई में गूंजे देशभक्ति के तराने
खुरई - मुख्य समारोह पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में हुआ जहां जनपद अध्यक्ष पुष्पा गौड़ ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सहोद्राबाई राय ने की और विषिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि हेमचंद बजाज थे। इस अवसर पर आसमान में तिरंगे के रंग के गुब्बारे उड़ाए। एसडीएम कमल सोलंकी तहसीलदार जीएस पटेल, सीईओ राहुल पांडे, प्राचार्य आरके नामदेव ने मीसाबंदी गुरुवेज सिंह हूड़ा, राममनोहर सोनी, माधवश्याम यादव, रज्जन लिटौरिया का सम्मान किया। गणेश विद्या मंदिर स्कूल की प्रस्तुति के लिए पहला पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल एवं मॉडल स्कूल की संयुक्त प्रस्तुति को मिला। तीसरा पुरस्कार ललिता शास्ती हायर सेकंडरी स्कूल की प्रस्तुति के लिए दिया गया। इसके अलावा परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक पाने वालों में हायर सेकंडरी स्कूल से गणित संकाय से वर्षा राजपूत, प्रदीप कटारे सहित अन्य संकाय के टॉपरों को ईनाम मिले। हाई स्कूल परीक्षा में प्रिया जैन, अभिषेक कुर्मी पुरस्कृत हुए।




क्रांतिवीर पार्क में गूंजे भारत माता के जयकारे

रहली - मुख्य समारोह कृषक खेल परिसर में हुआ जहां जनपद अध्यक्ष रामेशी जाटव ने ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर परमीसाबंदी पुरुषेात्तम लाल तिवारी एवं शहीद आबिद खान के पिता जाकिर खान एवं माता का सम्मान किया गया। क्रांतिवीर पार्क एवं नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष सौरभ हजारी, कोर्ट में जज देवराज बोहरे, एसडीएम कार्यालय में वीवी पांडेय, एसडीओपी कार्यालय में उपेन्द्र दीक्षित, थाने मे टीआई विधाधर पांडेय, बीईओ कार्यालय में आरपी उपाध्याय, स्वास्थ केंद्र में बीएमओ एसएम सीरोठिया ने ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया

राहतगढ़ - नगर परिषद में उमा रामकुमार पप्पू तिवारी ने ध्वज फहराया। इसके बाद शासकीय हाई स्कूल में सभी संस्थाओं के पथ संचलन के बाद सामूहिक ध्वजारोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके अलावा वन परिक्षेत्र कार्यालय में ऋतु तिवारी, ग्राम पंचायत परासरी मीना ऋषिराज ठाकुर, सागोनी उमरिया में सरवेसरानी चुन्नीलाल ने ध्वज फहराया।

विजेताओं को मिले इनाम

बिलहरा - सभी सरकारी स्कूलों, कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्याालय में ध्वजारोहण विधायक पारुल साहू ने किया। प्राइमरी कन्या व मिडिल स्कूल के छात्राओं ने पीटी का प्रदर्शन किया। विधायक ने वार्षिक शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में सरपंच हरिसिंह, प्राचार्य डीपी सेन, प्रकाश नारायण गर्ग, उप सरपंच मनीष गुरु उपस्थित रहे।

रैली निकाली, झाडू लगाई

बंडा - आम आदमी पार्टी ने तहसील संयोजक हरिओम स्वरूप चतुर्वेदी के नेतृत्व में रैली निकाली और गांधी-आंबेडकर प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके बाद कार्यकताओं ने बस स्टैंड, बराचौराहा, पुलिस चौकी में झाडू लगाकर सफाई का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

पटनाबुजुर्ग - हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य जयश्री दुबे ने ध्वजारोहण किया। इससे पहले प्रभातफेरी निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम। संचालन साक्षी दुबे ने किया एवं उर्मिला रैकवार भगवानदास नामदेव ने स्काउड गाइड का संचालन किया। मिडिल स्कूल में आरएस मिश्रा, पंचायत भवन में केसरबाई, प्राइमरी स्कूल में नाथूराम पटेल, खिरका टोला प्राइमरी स्कूल में प्रफुल्ल दुबे ध्वजारोहण किया। इसके अलावा उपस्वास्थ्य केंद्र में शकुंतला अहिरवार और आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-43 में देवेंद्र जैन ने ध्वजारोहण किया।

मुहली में भी गणतंत्र दिवस की धूम

मुहली - पंचायत भवन में सरपंच लक्ष्मी दीवान, मिडिल स्कूल में सुशीला बागरे, हाई स्कूल में पुष्पेद्र गौर ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा खापा गांव में प्रधानाध्यापक दामोदर अहिरवार ने नवीन मिडिल स्कूल में ध्वाजारोहण किया।



रंगारंग कार्यक्रम देख बजी तालियां

बंडा - मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी में हुआ जनपद अध्यक्षा गोल्डी ठाकुर ने ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सग्राम सेनानियो का सम्मान किया गया। इसके अलावा जय स्तंभ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोमलचंद सिंघई, एसडीएम कार्यालय में भूपेंद्र गोयल, तहसीली में जिया फतिमा, जनपद में गोल्डी ठाकुर. महिला बाल विकास में सुधा खरे, कन्या शाला में आरके जैन, एक्सीलेस स्कूल में प्राचार्य एनआर चौधरी और नगर परिषद में अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले ने ध्वज फहराया। इसके अलावा झंडाचौक में रवींद्र सिंह रीछई, गांधी मूर्ति पर पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, बिजली दफ्तर में एसके कन्नोजिया. भूमि विकास बैंक में स्वतंत्र जैन, सेंट्रल बैंक में एबी चतुर्वेदी. लोकप्रिय स्कूल में सरकार सिंह. चित्रांश स्कूल में रवि सरबरिया. राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल में राजेश चौधरी. जेपी पब्लिक स्कूल में मुकेश मिश्रा, स्वामी दयानंद सरस्वती स्कूल में रामरतन रैकवार ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा हाईस्कूल भडऱाना में प्राचार्य एनएल भारती ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर शिक्षक एवं छात्र एकादश के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसके अलावा झागरी, बिनैका पंचायतों में भी सरपंचों ने ध्वजारोहण किया। झागरी स्कूल में सरपंच प्रतिनिधि ओंकार सिंह एवं शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने ध्वज फहराया। मिडिल स्कूल भेड़ा में प्रधान अध्यापक नारायण भोजक ने, बिनैका हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य केएस पटवा ने ध्वज फहराया । इस अवसर पर जनचेतना युग निर्माण समिति की ओर से नवाचार योजना अंर्तगत हाई स्कूल में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को नकदी एवं प्रशस्ति-पत्र दिए गए। इसके अलावा समिति की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किशोरीलाल राय, शिक्षक सीबी नामदेव का सम्मान किया गया



बच्चों ने झांकी सजाई, प्रभातफेरी निकाली

शाहगढ़ - मुख्य समारोह नगर भवन तालाब मैदान में हुआ जहां जनपद अध्यक्ष कमला यादव ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इसके अलावा झंडा चौक बड़ा बाजार में श्रीमती चंदा खटीक ने किया। स्कूली बच्चों की नाटिका, देशभक्ति गीत, डांस की प्रस्तुति दी। बेहतर झांकियों को पुरुस्कार बांटे। इसके अलावा तहसील कार्यालय में तहसीलदार अशोक अवस्थी, थाना परिसर में प्रभारी ओडी टांडिया, नगर परिषद में श्रीमती चंदा खटीक, जनपद पंचायत एवं नवीन महाविद्यालय में कमला यादव, मंडी कार्यालय में चित्तर सिंह, कृषि विभाग में पीएल प्रजापति, वन विभाग वीएल वर्मा, एक्सीलेंस स्कूल में अशोक तिवारी, कन्या संकुल में एसएसगुप्ता, रिछाई की प्राइमरी, मिडिल स्कूल में अरविंद यादव, धनप्रसाद यादव ने, सेवा सहकारी समिति शाहगढ़, बराज, अमरमऊ में जानकी पांडेय, हरदेव यादव, डॉ. राजेश जैन, वन चौकी हीरापुर, बरायठा में ओपी श्रीवास्तव, ओपी बबेले, हाई स्कूल किशनपुरा में केवत सिंह, रिषिकेष शाह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा शाहगढ़ नगर में विकास कराने वाले पूर्व सरपंच वर्तमान एल्डरमैन उत्तमचंद मोदी का नगर की जनता ने सम्मान किया। श्री मोदी ने बॉयपास मार्ग को लेकर आ रही परेशानी को देखते हुए अपनी निजी जमीन दान की है और शहर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएं हैं।



शाहगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में सजाई कई भारत माता की झांकी।

खुरई में गूंजे देशभक्ति के तराने

खुरई - मुख्य समारोह पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल में हुआ जहां जनपद अध्यक्ष पुष्पा गौड़ ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सहोद्राबाई राय ने की और विषिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि हेमचंद बजाज थे। इस अवसर पर आसमान में तिरंगे के रंग के गुब्बारे उड़ाए। एसडीएम कमल सोलंकी तहसीलदार जीएस पटेल, सीईओ राहुल पांडे, प्राचार्य आरके नामदेव ने मीसाबंदी गुरुवेज सिंह हूड़ा, राममनोहर सोनी, माधवश्याम यादव, रज्जन लिटौरिया का सम्मान किया। गणेश विद्या मंदिर स्कूल की प्रस्तुति के लिए पहला पुरस्कार दिया गया। दूसरा पुरस्कार पं. केसी शर्मा एक्सीलेंस स्कूल एवं मॉडल स्कूल की संयुक्त प्रस्तुति को मिला। तीसरा पुरस्कार ललिता शास्ती हायर सेकंडरी स्कूल की प्रस्तुति के लिए दिया गया। इसके अलावा परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक पाने वालों में हायर सेकंडरी स्कूल से गणित संकाय से वर्षा राजपूत, प्रदीप कटारे सहित अन्य संकाय के टॉपरों को ईनाम मिले। हाई स्कूल परीक्षा में प्रिया जैन, अभिषेक कुर्मी पुरस्कृत हुए।