पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्म के साथ ही भगवान की लीलाएं शुरू हो जाती हैं: पं. शास्त्री

जन्म के साथ ही भगवान की लीलाएं शुरू हो जाती हैं: पं. शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - शहर के मुश्की बाबा धाम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। कथा के पांचवे दिन आचार्य पं. भागीरथ शास्त्री ने बताया कि कृष्ण जन्म के बाद से ही उनकी लीलाएं शुरू हो जाती हैं।
उन्होंने बताया कि जब कंस जैसे दुष्ट राजा के राज्य में निर्दोष वासुदेव देवकी को जेल में बंद कर दिया जाता है तो भगवान श्रीकृष्ण धरती पर आकर कंस का वध करते हैं। श्रद्धालुओं को कथा व्यास ने पूतना उद्धार, माखन चोरी सहित अनेक कथाएं सुनाई। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।



धार्मिक आयोजन