पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ज्वेलर्स पर आयकर विभाग ने जांचे दस्तावेज

दो ज्वेलर्स पर आयकर विभाग ने जांचे दस्तावेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता - खुरई
झंडा चौक के पास सोमवार की दोपहर 12.30 बजे दो ज्वेलर्स पर आयकर विभाग के दल ने दस्तावेज जांचे और यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। हालांकि आयकर विभाग के अफसरों ने कुछ भी खुलासा करने से इंकार कर दिया है। ज्वाइंट कमिश्नर जबलपुर याकूब टोपो के नेतृत्व में प्रमोद बड़कुल ज्वेलर्स और माहेश्वरी ज्वेलर्स पर आयकर का दल आया और आधी रात तक दुकान एवं घर में संपत्ति का मिलान कागजातों से करता रहा। अचल संपत्ति देखने एवं मूल्यांकन करने भी दल के सदस्य गए और बंद दुकान एवं बंद घर में कार्रवाई चलती रही। ज्वाइंट कमिश्नर श्री टोपो ने कहा कि कार्रवाई जारी है। संपत्ति एवं दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है, उसके बाद जो अंतर आएगा उसी आधार पर करारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा जांच में क्या मिला इस बात की जानकारी मंगलवार सुबह तक लग पाएगी।
सिलार नदी के पास मिला नवजात का शव : बीना - डाउन ट्रैक पर किलोमीटर नंबर ९७२/१३ के पास नवजात शिशु का शव मिला है। गैंगमैन नारायण सिंह ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। चूंकि यह क्षेत्र छोटी बजरिया क्षेत्र में आता था इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। संभवत: शव को ट्रेन से फेंका गया है।

मिलान किया जा रहा है, उसके बाद जो अंतर आएगा उसी आधार पर करारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा जांच में क्या मिला इस बात की जानकारी मंगलवार सुबह तक लग पाएगी।