पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में १७० मरीजों क हुआ उपचार

शिविर में १७० मरीजों क हुआ उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर - शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. केके चतुर्वेदी के निर्देशन में आउटरीच कैंप शहर के सटई रोड में आयोजित किया गया। इसमें १७० मरीजों का उपचार किया गया। १६ गर्भवती महिलाओं का स्त्रीरोग विशेषज्ञ ने परीक्षण किया। दो बच्चे कुपोषित पाए जिन्हें शिशु रोग विशेषज्ञ के द्वारा एनआरसी में भर्ती कराने की सलाह दी गई। शिविर में निशुल्क दवाईयां वितरित की गई एवं खून पेशाब एवं शुगर और एड्स की निशुल्क जांच की सुविधा प्रदान की गई। नोडल प्रभारीडॉ.विनय पटैरिया ने बताया कि स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. आरपी बजाज ने महिलाओं की जांच कि तो 50 महिलाएं यौन संक्रमण से ग्रसित पाई गईं। चिकित्सकों द्वारा लोगों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दीगई। एसटीडी, आरटीआई काउंसलरों द्वारा यौन संकमित रोगियों को परामर्श भी दिया गया। शिविर में डॉ. प्रजापति, डा बजाज के अलावा मलेरिया विभाग के कर्मचारियों ने मलेरिया से संबंधित स्लाइडें बनाई और बुखार के रोगियों को दवा का वितरण किया। अगला कैंप मंगलवार को फूला देवी मार्ग में शिविर आयोजित किया जाएगा। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में इस तरह के 24 कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोगों को उपचार दिया जाएगा।