पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका कुएं में गिरी

बालिका कुएं में गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - तेजगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मुनीम प्रजापति की नौ साल की बेटी विशाखा खेलते हुए कुएं में गिर गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
ञ्चबस ने युवक को टक्कर मारी- दमोह। शहर के सिंधीकैंप निवासी सत्येंद्र पिता खिलान पटेल ((28)) को सिविल वार्ड नंबर 10 मुख्य मार्ग पर बस नंबर एमपी 20 ई 6397 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। घायल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ञ्चछेड़छाड़ का मामला दर्ज- दमोह। देहात थाना क्षेत्र के खेरुआ में एक 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने बताया छिंगा उर्फ सुखराम पिता कामता पटेल ने रविवार की शाम महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ञ्चमहिला को जिंदा जलाने का प्रयास- दमोह। देहात थाना क्षेत्र के झागरी गांव में एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने बताया पुष्पाबाई पटेल ((22)) को मायके जाने पर से उसके ससुराल वालों ने रविवार की रात मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह आग में झुलस गई। महिला की शिकायत पर आरोपी पति भगवत पटेल एवं सास दीपाबाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ञ्चमहिला आग से झुलसी- दमोह। जिले के करैया हजारी निवासी पुष्पा पति भगवत पटेल को अज्ञात कारणों के चलते आग से जलने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।