- Hindi News
- तिवारी हत्याकांड के दो आरोपी झांसी से गिरफ्तार
तिवारी हत्याकांड के दो आरोपी झांसी से गिरफ्तार
टीकमगढ़ - झांसी पुलिस ने तिवारी हत्याकांड के मामले में फरार दो आरोपियों को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। दोनों ग्वालियर भागने की फिराक में थे। तभी उन्हें पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पहले अहमदाबाद पहुंचे। फिर वहां से वापस लौटकर ग्वालियर जा रहे थे। तभी स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। आरोपियों से पुलिस को ३१५ बोर की एक राइफल और ९ जिंदा कारतूस मिले हैं। यह राइफल वारदात को अंजाम देने में उपयोग की गई थी। टीकमगढ़ एसपी अमित सिंह ने बताया कि झांसी पुलिस ने कार्रवाई कर स्टेशन से सत्यव्रत उर्फ छोटू अरजरिया और मयंक दुबे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी तिवारी हत्याकांड में शामिल थे और फरार चल रहे थे। हालांकि अभी मयंक दुबे पर मामला दर्ज नहीं है। मामले में अभी भी ओमप्रकाश अरजरिया, ओमकार अरजरिया, नासिर खां, तौफीक शां और पप्पू सहित तीन फरार हैं। रविवार को प्रभारी मंत्री भूपेद्र सिंह ठाकुर गढ़ कुंड़ार पहुंचे। पिछले सप्ताह झांसी में तिवारी हत्याकांड को लेकर पीडि़त परिवार के सामने शोक संवेदना व्यक्त की। नीरज ने बताया कि उनके परिवार को अभी भी आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। प्रभारी मंत्री ने पीडि़त परिवार को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया।