पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों ने किया नृत्य
देवरीकलां - किला परिसर में विधायक हर्ष यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इसी प्रकार मंडी परिसर में अध्यक्षा श्रीमती पंचोबाई, नगर पालिका में रेखा नेमा, थाने में टीआई अशोक श्रीवास्तव, नेहरू कॉलेज में प्राचार्य द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को मिला सम्मान
देवरीकलां - गणतंत्र के पर्व पर देवरी थाने में हुए कार्यक्रमों के बीच ग्राम, नगर रक्षा समिति के सदस्यों सहित एनसीसी कैड्ेटस और कानून व्यवस्था में सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया। एसडीओपी पीएल राज एवं टीआई अशोक श्रीवास्तव ने प्रशंसा-पत्र प्रदान देते हुए कहा कि इसी प्रकार सभी ग्राम, नगर रक्षा समिति सदस्य एवं एनसीसी कैडेट्स पुलिस का सहयोग करें ताकि अपराधों पर काबू पाया जा सके। इस अवसर पर समिति के नगर संयोजक दिनेश मिश्रा, जेपी पटैरिया, देवराज, हरिशंकर सोनकर, वृंद्रावन, प्रमोद, मुकेश, आबिद, महेन्द्र पांडे सहित पुलिस स्टॉफ था।