पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकता परिषद ने शुरू की जनघोषणा पत्र अभियान यात्रा

एकता परिषद ने शुरू की जनघोषणा-पत्र अभियान यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - दमोह
एकता परिषद के नेतृत्व में दमोह संसदीय क्षेत्र में जन घोषणा पत्र अभियान के अंर्तगत जीप यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृव्य दमोह संसदीय क्षेत्र समन्वयक उदयभान सिंह, एकता परिषद राज्य समन्वयक दीपक अग्रवाल व जिलाध्यक्ष सुजात खान द्वारा किया गया।
इस संबंध में सुजान खान ने बताया कि अभियान के तहत भैंसा, पंड़ाघाट पिपरिया, नीमखेड़ा, मोहली,मडिय़ा आनू, बांदकपुर, बम्हौरी, हिंड़ोरिया सहित 32 ग्रामों के सैकड़ों दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, बीड़ी श्रमिकों, भूमिहीनों, आवासहीनों, लघु एवं सीमांत किसानों, मजदूरों आदि से संपर्क कर संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का जायजा लिया गया। राज्य समन्वयक दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह जन घोषणा पत्र अभियान कार्यक्रम मप्र की 16 संसदीय क्षेत्रों में किया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान आमजन की धरातलीय एवं व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा कर उनका संकलन एवं दस्तावेजी करण कर एकता परिषद जिला से संसदीय क्षेत्र, राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय जनघोषणा पत्र तैयार करेगी। तथा जनघोषणा पत्र अभियान से निकले मुद्दों को आगामी लोकसभा चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रमुख राजनैतिक दलों के घोषणा पत्र में शामिल कराने प्रजातांत्रिक आन्दोलनात्मक कदम उठाएगी। कार्यक्रम के दौरान घनश्याम प्रसाद, विमला, अयोध्या प्रसाद, बलीराम पटेल, किशविंद सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।