- Hindi News
- बिजली कटी, सात दिन से अंधेरे में कई गांव के लोग
बिजली कटी, सात दिन से अंधेरे में कई गांव के लोग
भास्कर संवाददाता - दमोह
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लोग अंधेरे में हैं। दमोह ग्रामीण क्षेत्र हथनी, पिपरिया, जोरतला, बडय़ाऊ, एरोरा जमुनिया सहित अन्य ग्रामों में उपभोक्ताओं के द्वारा लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान न किए जाने के कारण विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बंद कर दी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग द्वारा उन्हेें बढ़ा चढ़ाकर बिल थमाए गए हैं जिससे बिल जमा कराने में परेशानी हो रही है।
पिपरिया निवासी थान सिंह, दीपक, चित्तर आदिवासी, तीरथ अहिरवाल ने बताया कि उनके गांव में पिछले डेढ़ सप्ताह से बिजली बंद हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से तार निकालकर आसपास के जोरतला, बडय़ाऊ, हथनी गांव की बिजली बंद कर दी थी लेकिन यहां बिजली चालू हो गई है केवल पिपरिया गांव में बिजली बंद हैं। इस गांव की आबादी पांच सौ के आसपास है, बिजली नहीं होने से यहां के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना हैकि विभाग से जो बिल दिए गए हैं उनकी राशि ज्यादा होने से लोग राशि जमा नहीं करा पा रहे हैं।
विभाग के अधिकारियों की माने से उपभोक्ताओं द्वारा लंबे समय से बिल जमा नहीं कराए जाने पर पूरे गांव की बिजली काटी गई है। हालांकि लोग अभी भी डायरेक्ट तारों से कनेक्शन कर बिजली जला रहे हैं जिससे विभाग को नुकसान हो रहा है। इसी प्रकार करीब ३०० की आबादी वाले एरोरा जमुनिया गंाव में अंधेरा छाया हुआ है यहां के लोगों ने भी समय पर बिल जमा नहीं कराए जिससे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
सभी जगह बिजली काटी जा रही है
बकाया बिल वसूली को लेकर दमोह ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं विभाग द्वारा बकाया बिल की राशि की वसूली की जा रही है इसके लिए उपभोक्ताओं को कईबिलों के अलावा नोटिस भी दिए जा रहे हैं जिन गांव में लंबे समय से बिल जमा नहीं हुए हैं वहां के कनेक्शन बंद किए जा रहे हैं। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री आनंद सिंह का कहना है जिन उपभोक्ताओं को बिल गड़बड़ी के संबंध में कोई शिकायत है वे कार्यालय में आकर संपर्क करें उनकी शिकायत सुनी जाएगी। बिजली चोरी करने वालों पर प्रकरण बनाए जाएंगे।