पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 95 मरीजों का चैकअप, 45 को निकला मोतियाबिंद

95 मरीजों का चैकअप, 45 को निकला मोतियाबिंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटियागढ़ - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें महिला जैन मिलन नगर शाखा दमोह व जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाङ्क्षबद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। शिविर में ९५ मरीजों का परीक्षण नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय ने किया और ४५ मरीजों को मोतियाङ्क्षबद होने पर ऑपरेशन किए जाएंगे। इस अवसर पर महिला जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भीष्म जैन, क्षेत्रीय मंत्री विनोद, डॉ. एलसी जैन, नेमचंद सराफ, महिला जैन मिलन अध्यक्ष वंदना सराफ, मंत्री नीना गांगरा, कविता बजाज, नीतू सराफ, प्रीति बजाज, बवीता सिंघई, शिखा सिंघई, रिंकी, अल्का मौजूद रहीं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. केएल आदर्श, डॉ. एसएल माहोर, मिथलेश थीं।