पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली खंभा हटवाने लोगों ने दिया आवेदन
दमोह - मांगज वार्ड नंबर तीन गांधी आश्रम के सामने वाली गली में परेशानी बने विद्युत पोल को हटवाए जाने की मांग को लेकर युवाओं ने आवेदन मुख्य कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल को दिया है। मांग करने वालों में महाछात्र संघ अध्यक्ष आशीष तंतुवाय, कृष्णा पटेल, चंद्रपाल सिंह परिहार, नरेश पटेल, राजा कुर्मी, हरि पटेल, विकास राय, अरविंद सिंह ठाकुर शामिल हैं।
प्रभात का राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में चयन
हटा - राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में मडिय़ादो हायर सेकंडरी स्कूल का छात्र प्रभात छिरौल्या का चयन हुआ है। 27 जनवरी से 29 जनवरी तक उज्जैन में लगने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान मेला में छात्र द्वारा पर्यावरण विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया गया है। छात्र ने यह मॉडल शिक्षक हरेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में बनाया है।
नवोदय प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र वितरित
हटा - आठ फरवरी को होने वाली नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र स्कूलों में वितरित होने प्रारंभ हो गए है। नवोदय प्राचार्य एचके जैन ने बताया कि जिन छात्रों ने परीक्षा फॉर्म जमा किया है वे सभी संबंधित बीईओ से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।
कुशवाहा समाज का परिचय सम्मेलन चार को
हटा। बुंदेलखंड कुशवाहा महासभा द्वारा मडिय़ादों गांव में सामूहिक विवाह, परिचय एवं भाईचारा सम्मेलन 4 फरवरी को मडिय़ादो में होगा। यह जानकारी दीपक पटेल, डॉ. सेवक राम कुशवाहा ने दी।
भाजपा किसान मोर्चा का धरना कल
दमोह। भाजपा किसान मोर्चा का धरना ३० जनवरी को भाजपा कार्यालय के सामने दोपहर १२ बजे से होगा। यह जानकारी मोर्चा जिलाध्यक्ष किशोरी पटेल ने दी।