पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुश्की बाबा धाम में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

मुश्की बाबा धाम में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - नगर के मुश्की बाबा धाम मंदिर परिसर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छटवें दिन महारास का वर्णन करते हुए भागवताचार्य आचार्य पंडित भागीरथ शास्त्री ने कहा कि जो प्रत्येक इंद्रिय से कृष्ण रस का पान करे वह गोपी है। जीव ब्रम्ह का मिलन ही महारास है। उन्होंने कहा कि भगवान को ज्ञानी से ज्यादा भक्त प्रिय होता है। इसलिए भगवान ने उद्धव को वृंदावन भेजकर भक्ति का दर्शन कराया। उन्होंने कहा कि जीवन भले ही बड़ी से बड़ी विपत्ति आए जो लेकिन भगवान को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि भगवान अपने भक्त की हर विपत्ति को दूर कर देते हैं। कथा के दौरान कृष्ण-रूकमणी विवाह कथा का विस्तार से वर्णन किया। बुधवार को सुदामा चरित्र सुनाया जाएगा। २९ जनवरी को हवन पूजन एवं प्रसाद वितरण होगा। कथा श्रोता सुदामा प्रसाद नीलम तंतुवाय ने समस्त भक्तजनों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।