पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापक संविदा शिक्षक संघ चार फरवरी से करेगा आंदोलन

अध्यापक संविदा शिक्षक संघ चार फरवरी से करेगा आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह - अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अध्यापक संविदा शिक्षक संघ द्वारा 4 फरवरी से आंदोलन करेंगे। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर प्रसाद दुबे ने बताया प्रमुख मांगों में अध्यापक संवर्ग का 2015 तक समान कार्य समान वेतन, पिछले आंदोलन के दौरान कटा हुआ वेतन देने, स्थानांतरण नीति , बीमा योजना , संविदा गुरूजियों को अध्यापक संवर्ग में नियमित करने , गुरूजियों की भांति अतिथि शिक्षकों को नियमित करनें , गुरूजी एवं औपचारिकेत्तर के शिक्षकों को बिना परीक्षा के अध्यापक बनाने की मांगें प्रमुख हैं। इसके चलते 4 फरवरी को ब्लाक स्तर, 11 फरवरी को जिला स्तर पर घरना ज्ञापन एवं 14 से 18 फरवरी तक भोपाल में क्रमिक भूख हडताल एवं 18 फरवरी को भोपाल के शाहजहांनी पार्क में धरना, रैली एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।